जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार हुई कम
पौड़ी
कोरोना संक्रमण के लिहाज से शनिवार का दिन पौड़ी जिले के लिए काफी सकून भरा रहा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए कोरोना संक्रमण की जांच मिलने के बाद शुक्रवार को पूरे जिले में केवल 13 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि कुछ दिनों तक यह तस्वीर काफी डराने वाली थी। संक्रमण तो घट रहा लेकिन राहत के अभी आफत कम नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना की जो जांच रिपोर्ट देखने को मिली उसके तहत दुगडडा ब्लाक में पांच व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि द्वारीखाल में दो, खिर्सू में एक, कोट में एक, पौड़ी में दो, यमकेश्वर में दो की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। इतना ही नहीं, पूर्व में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सुरक्षा व इस पर प्रभावी रोकथाम के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जो संख्या माइक्रो कंटेनमेंट जोन की संख्या की 25 से अधिक तक पहुंच गई थी। उनकी संख्या भी घटकर 17 पहुंच गई है। साफ है कि जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है लेकिन अभी खतरा टला नहीं है।
