तलवाड़ी में बहुउददेशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर 15 अक्टूबर को
चमोली
तलवाड़ी में होने बहुउददेशीय विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर के सफल संचालन को लेकर जिला जज धर्म सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायमूर्ति मनोज तिवारी की अध्यक्षता राजकीय इण्टर कॉलेज तलवाडी थराली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियेां को अपने स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव स्मिरनजीत कौर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
