लोकनृत्य में कुराड स्कूल अव्वल
चमोली
विकास खंड थराली के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज तलवाड़ी के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में थराली ब्लॉक के छ संकुल केन्द्रो के विद्यालयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग लोक नृत्य में प्राथमिक विद्यालय कुराड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जूनियर वर्ग मे हाई स्कूल कुराड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया मार्च पास में संकुल थराली प्रथम संकुल लोल्टी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया कबड्डी में न्याय पंचायत थराली प्रथम, लोल्टी द्वितीय रहा। खो-खो में थराली प्रथम, लोल्टी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग बालक में सौरभ कुमार प्राथमिक विद्यालय मेल्ठा, प्राथमिक वर्ग बालिका कुमारी ललिता प्राथमिक विद्यालय घिनपाणी, जूनियर वर्ग में राजकीय जूनियर हाई स्कूल घनियाल की कुमारी बबली ने चैंपियन रहे। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में निर्णायक अनुसूया प्रसाद, रंणजीत गिरी, आरएस बिष्ट, शंभू प्रसाद बहुगुणा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज ग्वालदम ने पुरस्कार वितरण किया।
