नहीं होगी उत्तराखण्ड बोर्ड की 12वी की परीक्षा

देहरादून

शिक्षा सचिव मीनाक्षी सुंदरम द्वारा आज जारी एक पत्र के अनुसार कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति के दृष्टिगत 12वीं की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। सचिव सुंदरम के अनुसार कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिये उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड नैनीताल द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदण्ड पृथक से निर्धारित / तैयार किये जायेगें। यदि कोई अभ्यर्थी उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा द्वारा तैयार मानदण्डों द्वारा प्रदत्त अंको से संतुष्ट नहीं होता है तो परिस्थितियाँ सामान्य होने पर यदि कोई परीक्षा उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड नैनीताल द्वारा आयोजित की जाती है, तो उस परीक्षा में आवेदन / सम्मिलित होने का अवसर सम्बन्धित अभ्यर्थी को तत्समय प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *