पिथौरागढ़। अस्कोट में पुलिस ने शराब पीकर टिप्पर संचालित करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने टिप्पर संख्या यूके05सीए1112 को रोका। जांच के दौरान चालक नरेश कुमार शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने वाहन को सीज किया है।