द्वारीखाल बाजार में निकाली स्वच्छता रैली

पौड़ी। द्वारीखाल बाजार में पर्यावरण की जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली में राजकीय इंटर कालेज के छात्र -छात्राओं, ब्लाक के अधिकारियों व कर्मचारियों, जन प्रतिनिधियों व स्वयं सेवी संस्थाओं सहित व्यपारियों ने प्रतिभाग किया। रैली के साथ चल रहे कूड़ा वाहन में प्रतिभागियों ने बाजार से कूड़ा कचरा उठाकर कूड़ा वाहन में एकत्रित किया। इस दौरान स्वच्छता के नारे लगाकर जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया ।
विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में आयोजित स्वच्छता रैली निकालने से पूर्व प्रमुख महेंद्र राणा ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने कहा कि हमे स्वच्छता की शपथ का पालन करना होगा और अन्य ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना होगा। कार्यक्रम के तहत 2 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। इसमें सभी ग्राम पंचायतो में रैली निकालकर ग्राम वासियों को स्वच्छता के महत्व को बताना पड़ेगा तथा उन्हे जागरूक करना पडे़गा। जब हमारी स्वच्छता रहेगी तभी हमारा पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। स्वच्छता रैली विकासखण्ड मुख्यालय से शुरू होकर मुख्य बाजार तक निकली गई। रैली का संचालन खंड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी और सहायक समाज कल्याण अधिकारी हरपाल सिंह रावत द्वारा किया गया। रैली में प्रधानाचार्य रमाकान्त डबराल, शिक्षक विनोद भारद्वाज, अजय कण्डवाल, रेखा ध्यानी, पुष्पा रावत, गीता देवी, राजमोहन सिंह नेगी, सतीश चंद्र, कुमलेश बलोधी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *