सद्भावना हाफ मैराथन का होगा आयोजन
पौड़ी। होली के हुलियार टीम और व्यापार मंडल सतपुली द्वारा संयुक्त रूप से गांधी जयंती पर सद्भावना हाफ मैराथन का आयोजन सतपुली किया जाएगा। जिसमें पुरुष वर्ग में 16 किमी और महिला वर्ग में 11 किमी की दौड़ होगी । इस मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को क्रमश 31 सौ, 21 सौ और 11 सौ नकद राशी व ट्राफी, मैडल, टीशर्ट और सम्मान पत्र दिया जाएगा। साथ ही अन्य 15 दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को मैडल और टीशर्ट व सम्मान पत्र दिया जाएगा । मैराथन सतपुली चौराहे से शुरू की जाएगी और कार्यक्रम का समापन हनुमान मंदिर सतपुली में आयोजित किया जाएगा ।
