संस्कृत प्रतियोगिताओं में नौनिहालों ने दिखाया दम
चम्पावत। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का लोहाघाट में समापन हो गया। जीआईसी में प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे की अध्यक्षता और राजू शंकर जोशी के संचालन में प्रतियोगिता का शुभारंभ सतीश पांडेय ने किया। संस्कृत नाटक में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट, जीजीआईसी लोहाघाट, विविमं लोहाघाट, संस्कृत समूहगान में जीआईसी लोहाघाट, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर लोहाघाट और संस्कृत समूह नृत्य में सरस्वती ज्ञान दीप विमं लोहाघाट, जीआईसी पुलहिंडोला, जीआईसी दिगालीचौड में पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे।
