पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी
पौड़ी। पाबौ-कोटद्वार हादसे को लेकर पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा।हालांकि यहां टीम को कुछ नहीं मिला। गुरुवार की देर शाम पाबौ-कोटद्वार मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि 3 से 4 लोगों कार में और सवार होने की बात समाने आई थी। इनकी खोजबीन गुरुवार रात भर पुलिस और एसडीआरएफ करती रही । शुक्रवार को सुबह से ही टीम ने फिर अपना रेस्क्यू अभियान शुरू किया लेकिन शुक्रवार शाम तक भी पुलिस को कुछ नहीं मिला। पौड़ी के एसएसआई महेश रावत ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कार में अन्य लोगों के भी सवार होने का अंदेशा जताया था जिस पर टीम खोजबीन में जुटी है। हालांकि अभी तक किसी तरह की सफलता नहीं मिल पाई।
