पौड़ी जिले में डेंगू के 125 मरीज

पौड़ी। जिले डेंगू की रोकथाम के लिए डीएम ने अफसरों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कहा कि जिस गली-मोहल्ला में डेंगू की पुष्टि होती है उस स्थान को कन्टेनमेंट जोन बनाया जाए। डीएम डा.आशीष चौहान ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए सभी नगर निकायों को नियमित रूप से गली-मोहल्लों में फॉगिंग करने के साथ ही जगह- जगह में जमा पानी को हटाने के निर्देश दिए गए है। कहा कि उनके द्वारा भी डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए संबंधित अफसरो को प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को जागरूक करने, भीड़ वाले स्थान सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, पार्क, मेला आयोजन स्थल सहित अन्य स्थानों में नियमित रूप से साफ-सफाई व डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही करने, सभी अफसरो को अपने-अपने कार्यालय परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए है। बताया कि जिले में वर्तमान में डेंगू के 125 केस सक्रिय हैं। अभी तक कुल 285 डेंगू के केस सामने आए है। जिनमें 160 स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को कोटद्वार में 23 व श्रीनगर क्षेत्र में 20 डेंगू के केस मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *