राजधानी के बॉर्डर को ऐसा बनाया गया जैसे देश की सीमा हो रू प्रियंका गांधी

 

मुज्फरनगर…….

पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कांग्रेसनेत्री और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को घेरते हुए जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन के दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि 90 दिनों से लाखों किसान बॉर्डर पर शांति से बैठकर संघर्ष कर रहे हैं, 215 किसान शहीद हुए। बॉर्डर को ऐसा बनाया गया जैसे देश की सीमा हो। किसानों को देशद्रोही, आतंकवादी, परजीवी, आंदोलनजीवी कहा गया। मेरा मनाना है कि हमारे देश का हृदय किसान है। मोदी सरकार पर हमला करते हुए प्रियंका ने आगे कहा कि मोदी जी ने आपके सामने आकर हर चुनाव में ये वादा किया था कि गन्ने का भुगतान आपको दिया जाएगा। मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि क्या आपको मिला? उन्होंने कहा था कि आपकी आमदनी दोगुनी होगी। क्या आपकी आमदनी दोगुनी हुई? ये लड़ाई सिर्फ किसान नहीं बल्कि हर देशवासी के अस्तित्व की लड़ाई हैय इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *