स्वामी गौतमानंद मायावती आश्रम पहुंचे
चम्पावत। श्री रामकृष्ण मिशन बैलूर मठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामी गौतमानंद चार दिनी प्रवास में अद्वैत आश्रम मायावती पहुंचे। आश्रम के संतों और अनुयायियों ने उनका स्वागत किया। आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद ने बताया कि स्वामी गौतमानंद आठ से 12 सितंबर तक मायावती आश्रम में प्रवास पर रहेंगे। रविवार को उन्होंने प्रदामी कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता अमरनाथ वर्मा, डॉ. प्रकाश पंगारिया, त्रिभुवन उपाध्याय, डीजीसी भास्कर मुरारी, गोविंद सुतेड़ी, मयंक पुनेठा, कैलाश अधिकारी मौजूद रहे।
