बागेश्वर में पंत जयंती धूमधाम से मनाई

बागेश्वर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। लोक निर्माण विभाग तिराहे एवं चौक बाजार पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को याद किया। पंत चौक पर आयोजित कार्यक्रमम में जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक पार्वती दास, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल व डीएम अनुराधा पाल ने पंत की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने भारत रत्न के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि त्याग, संघर्ष एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति के साथ-साथ एक अच्छे प्रशासक, कर्तव्यपरायण एवं समाज सेवा के लिए समर्पित थे। उनका जीवन वर्तमान तथा आगे आने वाली पीढ़ी के लिए सदा प्रेरणा दायक रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को उनके जीवन परिचय को जानने की कोशिश करनी चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सबकों अपने कर्तव्यों का निर्वहन र्इमानदारी पूर्वक निष्पक्ष रूप में करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयास करना चाहिए, यही हम सबकी उनकी जयंती पर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिपं अध्यक्ष देव ने कहा कि भारत रत्न पंत महान नेता एवं कुशल प्रकाशक के साथ एक समाजसेवी थे। पालिकाध्यक्ष ने भी पंत के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संयोजक गोविंद सिंह भंडारी, नरेंद्र खेतवाल आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न स्कूल से आए बच्चों द्वारा स्वागत गीत, देशभक्ति गीतों सहित विभिन्न प्रस्तुतियां दी, जिनकों मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा और सड़क सुरक्षा पर संकल्प लिया गया एवं राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सोन, पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, ईओ नगरपालिका हयात सिंह परिहार, अपर मुख्य चिकित्साधिकरी डॉ. हरीश पोखरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, इंद्र सिंह परिहार, संजय साह जगाती, दिलीप खेतवाल, बाला दत्त तिवारी, हरीश सोनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीप चंद्र जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *