समाज कल्याण अधिकारी समेत चार लोगों ने किया रक्तदान

बागेश्वर। बागेश्वर, रेडक्रॉस सोसायटी की अपील पर समाज कल्याण अधिकारी समेत चार लोगों ने रक्तदान किया। इस रक्त से दो लोगों को राहत मिली है। जिला अस्पताल में भर्ती ज्योतिका ओ पॉजिटिव रक्त की अचानक जरूरत पड़ गई। वह गर्भवती थी। इसके अलावा प्रेम सिंह को ए पॉजिटव रक्त की आवश्यकता हुई। सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि दोनों पीड़ितों को समाज कल्याण अधिकारी हेम चंद्र तिवारी, सोसायटी के सदस्य हिमांशु जोशी, सनानंद सरदार तथा जयदेव विश्वास ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। पीड़ित परिवारों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *