टेक्नो मेले में दिव्यांशु, हिमांशु और मयंक अव्वल
चम्पावत। डायट लोहाघाट में समग्र शिक्षा उत्तराखंड की वार्षिक कार्य योजना और बजट में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत टेक्नो मेला का ब्लॉक स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डायट प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम प्रभारी लता आर्य ने बताया कि जिले से 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पावर पॉइंट इंफोग्राफिक ऑडियो, वीडियो, ई पोस्टर आदि का निर्माण कर प्रतियोगिता में भाग लिया है। प्रतियोगिता में कैटिगरी ए में दिव्यांशु महर प्रथम, हर्षित महर द्वितीय, कैटिगरी बी में हिमांशु, रिया, अंकित सिंह भंडारी, प्रीति भट्ट, कैटिगरी सी में मयंक, रोहन जोशी, ज्योति बिष्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
