ग्रामीणों ने बहुउद्देश्यीय शिविर में उठाई समस्याएं
नैनीताल। राजकीय इंटर कॉलेज ज्योलीकोट में मंगलवार को बहुद्देश्यीय शिविर लगाया गया। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में स्थानीय समस्याओं के निस्तारण को लेकर चर्चा की गई। लोगों ने बिजली तथा पानी समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। यहां विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए। ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। यहां ज्येष्ठ उप प्रमुख हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान शशि चनियाल, जानकी चनियाल, रजनी रावत, हरगोविंद रावत, संगीता आर्य, बीडीसी निर्मला बोहरा, सनी सोनकर, जीवन चंद्र, महेश लाल, रामदत्त चनियाल, शेखर भट्ट, मनोज चनियाल, राजन मेहरा, राजेंद्र कोटलिया, प्रताप जीना, प्रधानाचार्य कुंदन सिंह, बीडीओ केएन शर्मा आदि रहे।
