बेरीनाग में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
पिथौरागढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श बालिका इण्टर कॉलेज,राजकीय इण्टर कॉलेज,साधना इण्टर कॉलेज,जीडी पब्लिक स्कूल,हिमालया इण्टर कॉलेज एवं ऐकलव्य ऐकेडमी चौकोडी में देश के प्रथम राष्ट्रपति डा.सर्वपल्लीराधाकृष्णन का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी स्कूलों में डा.राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप जलाकर उनका स्मरण किया गया। इस अवसर पर ऐकलव्य ऐकेडमी में निर्मला चुफाल,श्रद्धा जोशी,प्रदीप बाफिला,कैलाश कुमार,रविन्द्र कुमार,दया जोशी,गीता जौहरी,जेपी,ज्योति मौजूद रहे।
