रक्तदान शिविर का आयोजन
कोटद्वार। विमला कुंदन सेवाग्राम ट्रस्ट की ओर से भाबर क्षेत्र के पदमपुर मोटाढ़ाक स्थित बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 88 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने अपने माता पिता की स्मृति में एम्स ऋषकेश के डाक्टरों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। अनेकों बार रक्तदान कर चुके दलजीत सिंह ने कहा कि रक्तदान से हम किसी अन्य की जान बचा सकते हैं। इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस दौरान सीनियर रेजिडेंट डॉ. प्रदीप बनर्जी, जूनियर रेजिडेंट डा. प्रियंका राठौर ,जूनियर रेजिडेंट डा. मेघा तोमर, प्रयोगशाला सहायक अमित कुमार और राहुल आदि मौजूद रहे।
