घटनास्थल पर ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भागा चालक
रुड़की। सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति के गंभीर रूप से घायल होने पर ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसे में घायल पति-पत्नी का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। सिविल लाइन्स कोतवाली को लक्सर के सैदाबाद निवासी विपिन ने तहरीर देकर बताया कि 31 अगस्त को भाई रोहित और भाभी पिंकी बाइक पर सवार होकर ढंडेरा दवाई लेने जा रहे थे। इस बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें भाई और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों और पुलिस ने भाई और भाभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया था। दुर्घटना के वक्त ट्रैक्टर ट्राली का चालक घटनास्थल से फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया था।
