खेल दिवस के रूप में मनाया ध्यान चंद का जन्मदिन

बागेश्वर। भारतीय हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिन जिले में धूमधाम के साथ मनाया। जिले के विद्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल परिसर पर आयोजित प्रतियोगिता का एनबी भट्ट, शंकर पांडे और प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। वालीबाल प्रतियोगिता नाग और पृथ्वी सदन के मध्य खेली गई। नाग विजयी रही। दूसरा मैच आकाश और अग्नि सदन के मध्य हुआ और आकाश ने जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला आकाश और नाग सदन में हुआ और नाग विजयी रही। रस्सा कस्सी में पृथ्वी प्रथम और आकाश सदन द्वितिय रहा। विद्यालय के छात्र मयंक उपाध्याय ने हाकी के जादूगर ध्यानचंद के बारे में भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा एक की छात्राओं ने रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर भाई-बहन के स्नेह की झलकियां प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *