संसद में गैर जिम्मेदाराना दिखा विपक्ष का रवैया: नरेश बंसल

रुड़की। भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि संसद में विपक्ष ने गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाया। उन्होंने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर सफल बताया। कहा कि प्रधानमंत्री को दुनिया भर में सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता धीर सिंह के हरिद्वार रोड कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता को उन्होंने देश के लिए बेहद गौरवशाली बताया। कहा कि विपक्ष दिशाहीन होकर रह गया है। संसद में सरकार हर मुद्दे पर बहस कराने को तैयार थी लेकिन विपक्ष चर्चा से भागता रहा। यह विपक्ष की ओर से जनता के साथ धोखा है। विपक्ष के इस रवैए के बावजूद 20 से ज्यादा बिल पास हुए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2024 में भी भारी बहुमत से जीतेगी। प्रेस वार्ता में विधायक मदन कौशिक ने नरेश बंसल को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *