नवागर में गुलदार की दहशत, ग्रामीणों ने की पिंजरा लगाने की मांग

नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत नवागर में बीते कई दिनों से गुलदार के आंतक होने से ग्रामीणों में दहशत है। नवागर की ग्राम प्रधान पूनम पंवार ने डीएफओ टिहरी को पत्र देकर गुलदार को पकड़े की मांग की है। ग्राम प्रधान ने बताया कि गुलदार द्वारा ग्रामीणों के मवेशियों पर कई बार हमला करने की कोशिश की गई है। ग्राम पंचायत का स्कूल गांव से करीब दो किमी. दूर है, जिसमें गांव के छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने जाते है, गुलदार की दहशत के कारण आजकल बच्चें स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बताया बरसात के कारण गांव के रास्तों में अत्याधिक झाड़ी ऊगी है,जिसमें गुलदार आसानी छुप सकता है,ग्रामीणों को हर समय गुलदार का भय लगा रहता है। उन्होंने डीएफओ से गुलदार को पकड़ने के लिये गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *