सेमवाल बने अगस्त्यमुनि ग्रामीण मंडल के सह प्रभारी
रुद्रप्रयाग। भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग के जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल एवं सह प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट की सहमति पर जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप सेमवाल को अगस्त्यमुनि ग्रामीण मंडल का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने अनूप सेमवाल को विधिवत जिम्मेदारी दे दी है। उन्होंने अपेक्षा की इससे बूथ सशक्तिकरण अभियान में उनके द्वारा अहम योगदान दिया जाएगा। इधर, अनूप सेमवाल ने उन्हें पार्टी में उक्त जिम्मेदारी देने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, सह प्रभारी रघुवीर बिष्ट एवं जिलाध्यक्ष महावीर पंवार का आभार व्यक्त किया है।
