शराब पीकर झूठी सूचना देने पर 10हजार का चालान
पिथौरागढ़। नगर में एक व्यक्ति को शराब पीकर पुलिस को छुट्टी सूचना देना महंगा साबित हुआ। पुलिस के मुताबिक विशाल कापड़ी नामक एक व्यक्ति ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया। उक्ति व्यक्ति का कहना था कि गुप्ता तिराहे के समीप एक लड़के ने उसके पैसे छीन लिए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर ऐसा कुछ नही मिला। बल्कि सूचना देने वाला व्यक्ति शराब के नशे में मिला। पुलिस ने संबंधित का जिला अस्पताल में मेडिकल जांच कर जांच कराई। यहां शराब पीने की पुष्टि हुई है। पुलिस ले उक्त व्यक्ति का दस हजार रुपए का चालान काटा है।
