राशिसं गढ़वाल मंडल के रतूड़ी बने मीडिया प्रवक्ता
नई टिहरी। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रतापनगर ब्लॉक के जीआईसी देवताधार के जीव विज्ञान प्रवक्ता कमलनयन रतूड़ी को मंडलीय मीडिया प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया है। रतूड़ी पूर्व में भी शिक्षक संघ तथा अन्य कर्मचारी संगठनों में भी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। वर्तमान में भी वे राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहली मोर्चा व राजकीय अधिकारी कार्मिक शिक्षक महासंघ के संयोजक के रूप में कर्मचारी, शिक्षकों के हितों के लिए सक्रिय है। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री हेमंत पैन्यूली द्वारा जारी मनोनयन पत्र में रतूड़ी से पद की गरिमा बनाते हुए संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा की है। रतूड़ी के मंडलीया मीडीया प्रवक्ता बनाये जाने पर कीर्तिनगर के अध्यक्ष सतीश बलून ,संदीप मैथानी मंत्री कीर्तिनगर, उपेंद्र मैथानी पूर्व अध्यक्ष भिलंगना, संजय ममगाईं ब्लॉक मंत्री नरेंद्रनगर, धनपाल चंद रमोला ब्लॉक मंत्री देवप्रयाग, मदन सेमवाल मंत्री जौनपुर, पुर्व कोषाध्यक्ष विजयराज मिंया, प्रदीप रावत, अतुल कौशिक सहित अनेक पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों व शिक्षकों सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने खुशी जताई है।
