विधायक किशोर ने किया मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत पौधरोपण
नई टिहरी। विकासखंड जाखणीधार के नवाकोट में आयोजित मेरी-माटी मेरा देश अभियान के तहत टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी ने कार्यक्रम में शिरकत कर पौधारोपण किया। विधायक ने ग्रामीणों को शपथ दिलाते शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों का वंदन कर कहा कि सीमाओं में शहीद हुए वीर जवानों को और उनके परिजनों को सम्मान देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू कर सराहनीय कार्य किया है। प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी को भागीदारी होना जरूरी है। कहा 13 से 15 अगस्त तक गत वर्ष की भांति इस बार भी सभी लोग घर-घर तिरंगा फहरायेंगे। जाखणीधार बीडीओ डीपी चमोली ने कहा कि जाखणीधार के सभी गांवों में शिलाफलम और अमृत वाटिका का काम पूरा किया गया है। इस अवसर पर प्रधान भगवती प्रसाद भट्ट, एबीडीओ दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
