विद्या मंदिर के छात्रों को दी सौरमण्डल की जानकारी
श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली में पृथ्वीकुल के रिलांयस फाउंडेशन ने छात्र-छात्राओं को सौरमण्डल की जानकारी दी। शनिवार को विद्या मंदिर स्कूल श्रीकोट में ऑनलाइन माध्यम से कक्षा छठवीं के छात्र-छात्राओं को सौरमण्डल से सम्बंधित ग्रहों के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय के शिक्षक कुलदीप नेगी ने बताया कि रिलायंस फाउण्डेशन के वॉलंटियर हर शनिवार को मुम्बई और विभिन्न स्थानों से जुड़कर छात्रों से एक शैक्षिक संवाद करेंगे।
