चौरासी कुटिया में होगा ग्रेंड फेस्टिवल

पौड़ी। विश्व योग नगरी ऋषिकेश स्थित चौरासी कुटिया क्षेत्र में ग्रेट बीटल बैण्ड थीम पर 10 अक्तूबर को एक ग्रेंड फेस्टिवल मनाया जाएगा। प्रस्तावित फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए हैं। डीएम डा.आशीष चौहान ने बताया कि विश्व पर्यटन को आकर्षित करने के लिए ऋषिकेश के चौरासी कुटिया क्षेत्र में बने प्रसिद्व बीटल आश्रम की थीम पर प्रस्तावित बीटल फेस्टिवल की प्रारम्भिक तैयारियों को लेकर एसडीएम यमकेश्वर आकाश जोशी व बीडीओ दृष्ठि आनन्द को आयोजन के लिए रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमें स्पॉन्सर्स से लेकर, चीप गेस्ट, साज-सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों डान्स, म्यूजिक आदि पहलू शामिल हैं। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य रूप देने से योगनगरी की दमक विश्व मानचित्र पर और अधिक प्रगाढ़ होगी। इससे एक ओर जहां विश्व के विभिन्न देशों के पर्यटकों को उत्तराखण्ड में आने के लिए प्रेरित और आकर्षित किया जा सकेगा। वहीं चौरासी कुटिया को वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। उन्होंने सभी अफसरों को फेस्टिवल में सुरक्षा और सभी आवश्यक तैयारियों का ब्लू प्रिंट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *