चमोली करंट हादसे में मुआवजा राशि जारी
चमोली। चमोली सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट हादसे में मारे गये और इस घटना में घायल हुए लोगों को राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित मुआवजा राशि जारी हो गई है। जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने सम्बंधित अधिकारियों को मुआवजा धनराशि का तत्काल वितरण करने के आदेश दे दिए हैं। जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी चंदन बनकोटी ने बताया चमोली एसटीपी करंट हादसे में मरे 16 व्यक्तियों एवं 12 घायल लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 92 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी चंदन बनकोटी ने बताया कि मृतक प्रति व्यक्ति के परिजन को 5 लाख रुपये और घायल प्रति व्यक्ति को एक लाख रुपये की धनराशि का तत्काल वितरण करने हेतु जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
