डाक सेवक संघ के राम किशोर अध्यक्ष और राजपाल सचिव बने

नई टिहरी। ग्रामीण डाक सेवक संघ का 11वां द्विवार्षिक अधिवेशन में संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों ने डाक सेवकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। अधिवेशन के बाद संघ की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। रविवार को नई टिहरी प्रेस क्लब में टिहरी तथा उत्तरकाशी जिले के ग्रामीण डाक सेवक संघ का 11 वां द्विवार्षिक अधिवेशन संगठन के प्रांतीय सचिव जगदीश रावत और केंद्रीय विभागीय पर्यवेक्षक उपमंडलीय डाक निरीक्षक सुशील राज की देखदेख में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि डाक सेवकों की कई समस्याऐं लंबित है, जिनके निस्तारण के लिये संघ कार्य करेगा। अधिवेश संपन्न होने के बाद सर्व सम्मति से संघ की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यकारणी में राम किशोर बिष्ट अध्यक्ष, रजनी पंवार तथा सुरेन्द्र पंवार को उपाध्यक्ष, राजपाल नेगी सचिव, धर्म सिंह भंडारी, दलीप सिंह, सते सिंह भंडारी, आनंद रावत, विनय लक्ष्मी रजवार को सहायक सचिव, मुन्नी देवी तोपवाल को कोषाध्यक्ष, चंद्र सिंह सजवाण, राजवीर नेगी तथा कुलदीप नेगी को संगठन सचिव, विजेंद्र राणा को ऑडिटर, अकबर सिंह पुंडीर को संरक्षक, तथा विरेन्द्र सिंह और सोहन सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *