नरकोटा गांव के चार युवाओं ने एक साथ पाई कामयाबी
रुद्रप्रयाग। जनपद के नरकोटा गांव के चार युवाओं ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग स्नातक स्तर की परीक्षा पास कर मैरिट सूची में स्थान पाया है जिससे गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सभी ने इन होनहारों को बधाई दी। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पंचायत नरकोटा में एक साथ चार अभ्यर्थियों ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग स्नातक स्तर परीक्षा पास कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। इस खबर से पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। यह राज्य का पहला गांव है जहां से एक साथ तीन बेटियों और एक बालक का परीक्षा में चयन हुआ है। प्रियंका सिलोडी और नेहा सिलोडी दोनों सगी बहने हैं, इनका एक भाई भी जो सेना की तैयारी कर रहा है। इन दोनों बहनों का एक साथ चयन हुआ है। उनके पिता जनार्दन प्रसाद सिलोडी सेना मे अफसर रेंक से रिटायर्ड है और माता गृहणी है। नेहा सिलोडी का तीन अन्य सरकारी सेवाओ में भी पहले चयन हुआ, और वह आईएएस की तैयारी भी कर रही है। वहीं राजुकुमार सिलोडी पहले से ही जिला न्यायालय मे क्लर्क है और फिर से दोबारा उनका इस सरकारी सेवा मे चयन हुआ है।
