डीएम को पुस्तक भेंट की
नई टिहरी। राज विद्या केंद्र नई टिहरी से जुड़े लोगों ने मानवता एंव शांति का संदेश देने वाले प्रेम रावत की पुस्तक स्वयं की आवाज को डीएम को भेंट की। उन्होंने कहा कि आज हर इंसान को खुद की आवाज सुनने की जरूरत है। जिससे देश, प्रदेश, समाज और गांव में शांति संभव है। मौके पर जगजीत नेगी कमल सिंह महर, भगवान चंद रमोला, रमेश रावत, चतर सिंह, सुंदरलाल उनियाल, चंड़ी प्रसाद डबराल, किशोरीलाल चमोली आदि मौजूद थे।
