विधायक किशोर ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

नई टिहरी। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने आपदा ग्रसित क्षेत्रों का मंगलवार को जायजा लिया। टिहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा बुड़ोगी व जाखणीधार क्षेत्र के ग्राम सभा उठड़ व सहित आस-पास के क्षेत्रों में पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों व यहां के निवासियों का हाल-चाल जाना। स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित वह आपदा की इस घड़ी में जनता के साथ हैं और निरंतर जनता के बीच हैं। कहा कि यदि गांव में किसी भी तरह की कोई आपदा या किसी का घर अगर क्षतिग्रस्त हुआ है, तत्का सूचना दें। इसे लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देकर कार्यवाही सुनिश्चित करवाई जायेगी। जिले के आपदा से जुड़े अधिकारियों को सीएम स्तर से त्वरित कार्यवाही के निर्देश पहले से ही जारी किए गये हैं। गांव-गांव तक जाकर अधिकारियों को बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने को भी निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *