2 करोड़ 48 लाख से होगा डामरीकरण का कार्य

हल्द्वानी। बास्कोटी से पजैना, धैना, लिगडानी मोटर मार्ग पर 2 करोड़ 48 लाख रुपये से डामरीकरण होगा। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया बास्कोटी से पजैना, धैना, लिगडानी मोटर पर लंबे समय से डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अधिक बरसात से वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं। क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना रहता था। तीन हजार की आबादी के गांव के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए विधायक ने लोनिवि अधिकारियों से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा। जिसे मंजूरी मिल गई है। विधायक ने विभागीय अधिकारियों से जल्द टेंडर लगाने और कार्य को शुरू करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *