रुद्रप्रयाग जनपद में 27 मोटर मार्ग बंद

रुद्रप्रयाग। लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद में 27 सड़कें बंद हैं। हालांकि अधिकांश मोटर मार्गों पर जेसीबी मशीन से मार्ग खोलने की कार्रवाई की जा रही है किंतु सड़कें बंद होने से ग्रामीणों के रोजमर्रा के कार्यों को करने में दिक्कतें आ रही हैं। जनपद में लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग डिविजन में 7 सड़कें बंद हैं। जबकि ऊखीमठ डिविजन में 2 सड़कें बंद हैं। पीएमजीएसवाई रुद्रप्रयाग के अधीन 13 और पीएमजीएसवाई जखोली के अधीन 5 सड़कें बंद हैं। इस तरह लोनिवि और पीएमजीएसवाई की जनपद में कुल 27 सड़कें बंद हैं। शुक्रवार को जनपद में मौसम ठीक रहा। धूप निकलने के कारण संबंधित विभागों को सड़क खोलने के काम में ज्यादा दिक्कतें नहीं हुई। अधिकांश सड़कों पर मलबा हटाने का काम जा रहा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि अधिकांश सड़कों पर काम चल रहा है। आधा दर्जन से अधिक सड़कें खोल दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *