वाल्मिकी समुदाय ने की मालिकाना हक देने की मांग
पिथौरागढ़। नगर में 50 वर्षों से रह रहे वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने प्रशासन से मालिकाना हक देने की मांग की है। गुरुवार को देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दर्शन लाल ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की । कहा कि वाल्मीकि समुदाय के लोग पिछले कई दशक से पिथौरागढ़ में रह रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से 50 सालों से पिथौरागढ़ में रहने पर अन्य लोगों की भांति मालिकाना हक देने की मांग की है। इस दौरान मक्खन लाल, राजेश, अनीता, बबीता, सौरभ, सागर, सुनील, रामपाल, सोहन लाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।
