लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर हुई बैठक


पिथौरागढ़। अल्मोडा-पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में बैठक हुई। गुरुवार को लोकसभा प्रभारी उमाशंकर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सुझाव सुने और अपनी बात रखी। कार्यकर्ताओं ने आईटी सेल को मजबूत करने व कांग्रेस कार्यकाल में हुए कार्यों को जनता को बताने के लिए कहा। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी,धारचूला जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट,लोकसभा प्रभारी भुवन पाण्डेय,शंकर खड़ायत सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *