समस्याएं हल करने की उठाई मांग

पौड़ी। सीटू से संबंद्ध आंगनबाड़ी-कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन देकर निजीकरण नहीं किए जाने सहित विभिन्न मांगों को हल करने की मांग उठाई है। कहा कि जल्द ही समस्याओं का हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। सीटू से संबंद्ध आंगनबाड़ी-कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन ने गैर सरकारी संगठनों की भागीदारी या पीपीपी मॉडल के नाम पर किसी भी रूप में कोई निजीकरण न करने, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत आंगनबाड़ी कर्मचारियों को ग्रेजुटी का भुगतान करने, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मिनी कार्यकत्री को 26 हजार व सहायिका को 18 हजार न्यूनतम वेतन देने, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिनी सहायिका को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री को नियमित के समान कार्य एकरूपता के समान वेतन देने, सहायिका को कार्यकत्री के पद पर 50 फीसदी आरक्षण व 75 फीसदी कार्यकत्री के समान वेतन निश्चित करने आदि मांग उठाई। इस दौरान यूनियन की पदाधिकारियों ने हर ब्लाक की सभा कर सदस्यता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीमा रावत, जिलामहामंत्री शिखा कोहली आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *