हर्षोल्लास से मनाया बकरीद का त्यौहार
नई टिहरी। जनपद में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुल्क व सूबे की तरक्की के लिए दुआ की गई। सुबह के वक्त बौराड़ी ईदगाह में ईद की नमाज़ इमाम मौलाना मोहम्मद असजद ने अदा करवाई। नमाज़ के बाद इमाम साहब ने मुल्क की तरक्की, अमनों-सुकून की दुआ की। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के सचिव मुशर्रफ अली ने कहा की ईद भाई-चारे व आपसी मेल का पर्व है। ईद के दिन लोग एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ाने और नफरत को मिटाने के लिए एक दूसरे से गले मिलते हैं। ईदगाह में मौजूद जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष रोशन बेग, मुनव्वर हसन, हाजी महमूद हसन,शकील अहमद, नफीस खान, जामा मस्जिद फैज ए आम के सदर अब्दुल इरशाद, अब्दुल सलाम, अब्दुल वकार, मुश्ताक़ बेग, फरीद खान, असद आलम, सरताज अली, साजिद रहमान, मो प्रवेज सहित अन्य लोग मौजूद थे।
