चकलुवा में प्लांट के विरोध में ज्ञापन दिया
हल्द्वानी। चकलुवा क्षेत्र में लग रहे एथनॉल प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को काठगोदाम सर्किट हाउस में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को ज्ञापन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि प्लांट से क्षेत्र की जमीन व फसल दोनों को नुकसान होगा। ऐसे में प्लांट को तुरंत बंद किया जाए। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मामले में ग्रामीणों को ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
