शराब की तस्करी करते एक व्यक्ति को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग।प्रचलित चारधाम यात्रा अवधि में अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये कड़े निर्देशों व पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के प्रभावी पर्यवेक्षण में थाना अगस्त्यमुनि की चौकी बसुकेदार पुलिस ने एक व्यक्ति को चेकिंग के दौरान 27 बोतल शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण शंकर सिंह पुत्र श्री विजय सिंह, निवासी ग्राम सिनघाटा, तहसील व पो0 बसुकेदार, जिला रुद्रप्रयाग।पुलिस टीम का विवरण अपर उप निरीक्षक जावेद अली,आरक्षी हरि सिंह, चौकी बसुकेदार, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चेकिंग अभियान निरन्तर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *