मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार ने किया जनपद रुद्रप्रयाग अग्निशमन इकाई का निरीक्षण
रुद्रप्रयाग। मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार अभिनव त्यागी ने फायर स्टेशन रतूडा जनपद रुद्रप्रयाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके द्वारा जनपद के अग्निशमन इकाई में नियुक्त कार्मिकों का परिचय प्राप्त किया गया। उनका सम्मेलन लेकर संवाद स्थापित किया गया। अग्निशमन वाहन उपकरणों एवं आपदा प्रबन्धन उपकरणों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गया उनके द्वारा कर्मचारियों को ब्रीथिंग एप्रेटस को सही ढंग से पहनने का तरीका सिखाया गया। उनके द्वारा प्रचलित चार धाम यात्रा अवधि में पूर्ण अनुशासन के साथ अपने कर्तव्य निर्वहन किये जाने के निर्देश दिये गये।
