पंतनगर स्नातक की 7603 परीक्षार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
रुद्रपुर। जीबी पंत विवि में वर्ष 2023 के लिए स्नातक प्रवेश परीक्षा रविवार को संपन्न कराई गई। परीक्षा के लिए लिए 19 परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए थे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए 9074 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 7603 परीक्षार्थियों ने हिस्सा भाग लिया। जबकि 1471 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। एमसीए में 97 परीक्षार्थियों में 80 परीक्षार्थियों हिस्सा लिया। इसमें 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
