हिमालय पर्यटन वार्षिक यात्रा 30 से
नई टिहरी। हिमालय पर्यटन संगठन टिहरी की ओर से बौराड़ी स्थित इंडियन गैस दफ्तर के प्रांगण में बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ सदस्य कमल सिंह महर ने की। संगठन अध्यक्ष जगजीत सिंह नेगी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिमालय पर्यटन संगठन की वार्षिक यात्रा 30 मई को थाती डागर के भल्डसैंण से शुरु होगी। बैठक में वर्ष 2022-23 का वार्षिक लेखा जोखा भी रखा गया। मौके पर संगठन सचिव महेश चंद बड़ोनी, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुमाईं, संक्षक जगदंबा प्रसाद डबराल, राजेंद्र असवाल, भगवान चंद रमोला, महेश बलोदी, डॉ.यूएस नेगी आदि उपस्थित थे।
