नगर पालिका ने कराया दवाई का छिड़काव
रुड़की। गर्मी में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को नगरपालिका के कर्मचारियों ने कस्बे के आजाद नगर, सीमली व झीवरहेड़ी बस्ती में कीटनाशक का छिड़काव कराया। नगर पालिका के चेयरमैन अंबरीश गर्ग ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कस्बे में सफाई पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है और मोहल्लों को सैनिटाइजर और फॉगिंग की जा रही है। अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि नगरपालिका की टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
