गंग मैराथान में 122 छात्रों ने दिखाया दमखम

चमोली। मिशन लाइफ अभियान के तहत खेल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय गंगा मैराथन का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया गया। जिसमें जनपद के 122 बालकों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर रावत ने जानकारी देते हुए बताया प्रतियोगिता का शुभांरभ उत्तराखंड वॉलीबाल संघ के महासचिव हेम पुजारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता दो वर्गा में आयोजित हुई। जिसमें अंडर 16 में 73 बालकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सचिन बिष्ट ने प्रथम, वीरेंद्र ने द्वितीय व रितुल परिहार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर 20 में 49 बालकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें रोहित राणा, अभिषेक व आयुष ने क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी बदरीनाथ सर्वेश कुमार दुबे, डा. वीरेंद्र भारती, गौतम हिन्दवाल, विजय सेमवाल, विक्रम चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *