हंस अस्पताल में हुआ उज्जवल भविष्य परामर्श सत्र का आयोजन
पौड़ी। द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल चमोलीसैंण सतपुली में उज्जवल भविष्य परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। दो दिवसीय विशेष सत्र में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों को भविष्य निर्माण के कई टिप्स दिए गए। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एओ विमल भट्ट ने बताया कि विशेष उज्जवल भविष्य परामर्श सत्र में क्षेत्र के 5 विद्यालयों के 10वीं व 12वीं के छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान उन्हें अपने करियर को बनाने के लिए प्रवेश परीक्षा और बेहतर व्यावसायिक संस्थानों की जानकारी दी गई। जिससे कि भविष्य में छात्र छात्रा अपनी रूचि के अनुसार अपने क्षेत्र में बेहतर भविष्य को तराशा जा सके।
