यात्रा में खच्चरों के पंजीकरण में भेदभाव का आरोप

चमोली। केदारनाथ यात्रा में खच्चरों के पंजीकरण, लाइसेंस में की जा रही भेदभाव करने का शिकायत करते हुए चमोली जिला प्रधान संगठन ने 5 मई को सोनप्रयाग में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। अपनी मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने चमोली के जिलाधिकरी हिमांशु खुराना के माध्यम से रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। जिला प्रधान संगठन अध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि जनपद रूद्रप्रयाग में संचालित केदारनाथ यात्रा में जिला प्रशासन व जिला पंचायत रूद्रप्रयाग द्वारा चमोली के घोडे खच्चरों के पंजीकरण व लाइसेंस मे भेदभाव किया जा रहा हैं। जिससे चमोली के बेरोजगार युवाओं को दिक्कतों का सामना करना पड रहा हैं। जिला प्रशासन व जिला पंचायत रूद्रप्रयाग द्वारा जल्द ही लाइसेंस नहीं बनाया जाता है तो जिला प्रधान संगठन चमेाल 5 मई को सोनप्रयाग में धरना प्रदशन किया जाएगा। इस मौके पर सूरज सिंह पंवार, भूपेंद्र मेहरा, पूजा कुमेडी, सीमा सती, कैलाश देवराडी, हेमा देवी, बृज लाल, कमला नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *