टोल प्लाजा पर धरना स्थगित
रुड़की। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन ने टोल प्लाजा पर ड्रम लगाकर बंद सड़क खुलवाने को लेकर टोल अधिकारियों से वार्ता की। संगठन के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने मैनेजर दिनेश कपिल और प्रमोद मामले को लेकर बातचीत की। इसके बाद स्थानीय वाहनों के पास बनाए जाने, 20 किलोमीटर की दूरी वाले स्थानीय लोगों को छूट दिए जाने आदि मांगों पर सहमति बनी। ट्रांसपोर्ट यूनियन ने गुरुवार को होने वाला धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। गुरुवार को टोल प्लाजा के समीप ट्रांसपोर्टरों की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
