17लाख से सुधरेगी मार्ग की हालत

 

बागेश्वर। भराड़ी व पुल बाजार को जोड़ने वाला मार्ग लंबे समय से बदहाल चल रहा है। अब 17 लाख की लागत से इस मार्ग की कायाकल्प होगी। इस पर टाइल्स बिछाए जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्र के सबसे पुराने पुल की भी मरम्मत होगी। मालूम हो कि पुल बाजार व भराड़ी बाजार को जोड़ने के लिए सरयू नदी में 1832 में पैदल पुल बना। अब यह पुल जीर्णशीर्ण हो गया है। लोहे के गार्डरों पर लगे नट ढीले हो गए हैं। साथ ही मार्ग भी बदहाल हो गया है। इस मार्ग की मरम्मत के लिए लोगों ने आंदोलन भी किया। अब 17 लाख रुपये की लागत से दीवार मरम्मत व इंटरलॉकिंग टाइल लगाए जाएंगे। लगभग 400 मीटर इसकी लंबाई है। लोनिवि के जेई किशोर सिंह पटवाल ने कहा कि इन दिनों मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *